नोएडा से चुनाव लड़ने की तैयारी में साइकिल चला रहे फोनेर्वा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा

नोएडा फोनेरवा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा रविवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। करीब 4 महीने पहले हुए फोनेरवा के चुनाव में योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष बने थे। योगेंद्र शर्मा रविवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि योगेंद्र शर्मा 2022 में नोएडा विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।
योगेंद्र शर्मा सबसे पहले 2019 में फोनेर्वा के अध्यक्ष बने। अब 2021 में हुए चुनाव में योगेंद्र शर्मा फिर से फोनेर्वा के अध्यक्ष बने हैं। जानकारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी ब्राह्मण वोटरों को भी खुश करने की कोशिश कर रही है. इसके चलते योगेंद्र शर्मा नोएडा विधानसभा से अपना दावा पेश कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि योगेंद्र शर्मा समाजवादी पार्टी के टिकट पर नोएडा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे साफ पता चलता है कि इस बार नोएडा में मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है.